RPF के 42वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट अधिकारी-जवान सम्मानित, सेगवे परेड ने मोहा मन
Spread the loveरायपुर. रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह...
Spread the loveरायपुर. रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह...
Spread the loveमातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिल...
Spread the loveमहतारी वंदन और सुकन्या समृद्धि योजना...
नई दिल्ली, 27 सितंबर । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पीतमपुरा के विभिन्न ब्लॉकों में नई सीवर लाइनें, पानी की लाइनें और आधारभूत संरचना से संबंधित विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार एक ओर जहां सीवर और पानी जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर रही है, वहीं दूसरी ओर एलिवेटेड रोड, छठ घाट और घर-घर तक गैस पाइपलाइन जैसी बड़ी परियोजनाएं दिल्ली के भविष्य को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार दिन-रात लगातार काम कर रही है। सड़कों और आधारभूत संरचनाओं को नई मजबूती मिली है, स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त हुई हैं, हरित ऊर्जा और स्वच्छता को नई दिशा मिली है। हर क्षेत्र में तेजी से हो रहा यह बदलाव दिल्लीवासियों के जीवन को और आसान तथा बेहतर बना रहा है। उन्होंने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता रानी की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
