बस्तर दशहरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की मुरिया दरबार की सराहना, बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी
Spread the loveजगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में...
Spread the loveजगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और...
Spread the loveइंदौर और आसपास के अंचल के...
क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यू सी आई) की क्वालिटी प्रमोशन एडवाइजरी काउंसिल (क्यू पी ए सी ) – हेल्थकेयर में शामिल किया गया
इंदौर – अमलतास और इंडेक्स ग्रुप के वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया को हाल ही में एक महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्हें क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यू सी आई) की क्वालिटी प्रमोशन एडवाइजरी काउंसिल (क्यू पी ए सी ) – हेल्थकेयर में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का परिणाम है, बल्कि मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच ) के राष्ट्रीय सीईओ डॉ. अतुल मोहन कोचर ने मयंकराज सिंह भदौरिया को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर श्री भदौरिया ने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा यही रहा है कि मरीज चाहे सरकारी अस्पताल में भर्ती हो या निजी अस्पताल में, उसे गुणवत्तापूर्ण इलाज प्राप्त करने का समान अधिकार होना चाहिए। यह सोच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत” अभियान की भावना के अनुरूप है, जिसे अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरातल पर उतारने की दिशा में काम किया जा रहा है।
क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा दी गई यह ज़िम्मेदारी बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि क्यू पी ए सी का उद्देश्य पूरे देश में हेल्थकेयर सेक्टर की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक ले जाना है। इस परिषद में शामिल होकर श्री भदौरिया न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे भारत में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेंगे। संस्थापक चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अमलतास और इंडेक्स ग्रुप पहले से ही हेल्थकेयर और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहा है। अब क्यू सी आई की एडवाइजरी काउंसिल का हिस्सा बनने के बाद उनकी भूमिका और भी व्यापक हो जाएगी।
