मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
Spread the love0 जनजातीय समाज को केवल वोट...
Spread the loveगेम चेंजर्स’ में अमित त्रिवेदी ने...
रायगढ़, 25 सितंबर। कोतरारोड़ पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से लगातार शारीरिक शोषण करने वाले फरार आरोपित सोनुमुड़ा नवापारा निवासी आतिश द्वितीया को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।
घटना को लेकर 12 सितंबर 2025 का है, जब पीड़िता ने थाना कोतरारोड़ में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में युवती ने बताया कि करीब चार साल पहले उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से आतिश से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर विश्वास में लिया और अप्रैल 2023 में अपने दोस्त के घर से घुमाने के बहाने मोटरसाइकिल में बैठाकर कोकडीतराई स्थित परिचित के मकान में ले गया। वहां पहली बार उससे शारीरिक संबंध बनाया और इसके बाद अलग-अलग जगहों पर कई बार शोषण करता रहा।
पीड़िता ने कई बार शादी की बात उठाई, लेकिन आरोपी हर बार टालमटोल करता रहा। आखिरकार 11 सितंबर 2025 को आरोपित ने साफ शब्दों में शादी से इंकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। लगातार धोखे और उत्पीड़न से परेशान युवती ने थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 371/25 धारा 351(2), 69 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।
थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के निर्देशन पर आरोपी की तलाश की गई, लेकिन वह फरार हो गया था। उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल जैसी महत्वपूर्ण कार्यवाही पूरी की। इस बीच आज आरोपित की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया।
