त्रेता युग जैसा नजारा पेश करने को तैयार अयोध्या, दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी
Spread the loveअयोध्या- दीपों की रोशनी, फूलों की...
Spread the loveअयोध्या- दीपों की रोशनी, फूलों की...
Spread the loveसूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में...
Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों को किफायती...
बलरामपुर, 25 सितंबर। स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार करने शासन-प्रशासन द्वारा स्वच्छता अभियान अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज गुरूवार काे जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता ही सेवा के तहत एक दिन-एक घंटा-एक साथ थीम पर जिला मुख्यालय बलरामपुर स्थित बाजार परिसर में स्वच्छता अभियान अंतर्गत सामूहिक श्रमदान किया गया। जिसमें कृषि मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए।
मंत्री नेताम स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर श्रमदान किया और आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर रमनलाल, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, अपर कलेक्टर आर एस लाल, अभिषेक सहित उपस्थित सभी जनों ने सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर मंत्री नेताम ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं है, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। स्वच्छता हर नागरिक का दायित्व है। इसके लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने स्वच्छता के महत्व को बताते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से हर कार्य आसानी से संभव है। हम सभी प्रतिदिन थोड़ी देर भी सफाई के लिए निकालें तो पूरा जिला स्वच्छ और साफ हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि, जब हम सब मिलकर एक दिन, एक घंटा, एक साथ-सफाई के लिए समय देंगे, तभी स्वच्छ जिला, राज्य, देश बनेगा। स्वच्छ वातावरण से न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति भी होती है। मंत्री नेताम ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास को सफल बनाने जिले के आम नागरिकों से स्वच्छता अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। स्वच्छता के प्रति सामूहिक श्रमदान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, नागरिकों, स्वच्छाग्राही दीदियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए बाजार परिसर में सफाई कार्य किया।
