पंजाब के मुख्यमंत्री पर धान की कटाई व पराली को लेकर झूठ बोले का आरोप
Spread the love नई दिल्ली, 05 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 05 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 05 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 05 नवंबर ।...
नई दिल्ली, 25 सितंबर। प्रख्यात राष्ट्रवादी विचारक-चिंतक और अंत्योदय के आधार पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय (6ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली) में आज विभिन्न कार्यक्रम होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों से स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान किया है।
पंडितजी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान 23 सितंबर को अपने एक्स हैंडल पर किया है। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा अभियान की तारीफ करते हुए लिखा है, ” पूज्य महात्मा गांधी जी के दिखाए हुए स्वच्छता के रास्ते पर आइए, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर हम सब स्वच्छता के लिए श्रमदान दें। ” स्वच्छता ही सेवा अभियान की इस पोस्ट में सभी से सुबह आठ बजे एक घंटे का समय देने का आग्रह किया गया है।
भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज सुबह 10ः30 भाजपा मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्य स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश और समाज में उनके योगदान पर चर्चा करेंगे। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा भी पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी स्मृति में पौधरोपण करेंगे।
