कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक...
लंडन फैशन वीक में जैकलीन फर्नांडीज का जलवा
लंडन फैशन वीक के मंच पर उस समय सबकी निगाहें ठहर गईं जब बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना के लिए रैम्प वॉक किया। अपनी बेहतरीन स्टाइल और रेड कार्पेट लुक्स के लिए पहचानी जाने वाली जैकलीन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे फैशन की दुनिया में किसी अंतरराष्ट्रीय आइकन से कम नहीं हैं।
इस खास मौके पर जैकलीन ने एक स्टेटमेंट ब्लेज़र पहना था, जिसमें बारीकी से बने ज्योमेट्रिक पैटर्न ने सबका ध्यान खींचा। यह टेलर्ड ब्लेज़र न सिर्फ उनके फिगर को खूबसूरती से उभार रहा था, बल्कि इसके मॉदगीपूर्ण स्टाइलिंग के साथ जैकलीन ने इस शानदार पोशाक की खूबसूरती को पूरी तरह उभरने दिया, डर्न डिज़ाइन ने क्लासिक स्टाइल को हाई-फैशन लुक में बदल दिया। बेहद मिनिमल एक्सेसरीज़ और साजिससे उनका आत्मविश्वास और एलीगेंस दोनों साफ झलक रहा था।
इस लुक की हर बारीकी — कट्स से लेकर पैटर्न तक — डिजाइनर अनामिका खन्ना के कारीगरी और रचनात्मकता का प्रतीक रही। जैकलीन की यह मौजूदगी न केवल भारतीय डिज़ाइन को एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर सामने लाने वाली रही, बल्कि एक बार फिर उन्होंने यह साबित किया कि वे ग्लोबल लेवल पर फैशन ट्रेंड्स सेट करने वाली हस्तियों में शुमार हैं।
फैशन की राजधानीयों में लगातार छा रही जैकलीन फर्नांडीस हर एक अपीयरेंस के साथ ग्लैमर और स्टाइल का नया बेंचमार्क सेट कर रही हैं। अनामिका खन्ना के साथ उनका यह कोलैबोरेशन भारतीय फैशन और वैश्विक स्टाइल के मेल का एक बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरा है।
लंडन फैशन वीक में यह शानदार प्रस्तुति जैकलीन फर्नांडीस की अंतरराष्ट्रीय फैशन सर्किट में मजबूत होती पहचान को और पुख्ता करती है, और इस सीज़न के फैशन हाइलाइट्स में एक यादगार मोमेंट के रूप में दर्ज हो गई है।
