युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री साय
Spread the love00 यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026...
Spread the love00 यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026...
Spread the love00 केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने की परिवहन विभाग के...
बलरामपुर, 22 सितंबर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के लिए गौरव का क्षण है। रामानुजगंज वार्ड क्रमांक-०९ स्थित स्टेट बैंक रोड निवासी, मूलतः बसकेपी गांव के डॉ. सचिन कुमार गुप्ता का नाम विश्व के शीर्ष २ प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है। यह सूची अमेरिका की प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी एवं वैश्विक वैज्ञानिक प्रकाशन संस्था एल्सेवियर द्वारा सितंबर २०२५ में जारी की गई है।
डॉ. गुप्ता को यह सम्मान सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, विशेषकर नेटवर्किंग एवं दूरसंचार क्षेत्र में किए गए उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। वर्तमान में वे सतीश धवन अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के अंतर्गत इसरो केंद्र के एवियोनिक्स विभाग में रिसर्च प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं। अपनी इस अद्वितीय उपलब्धि पर डॉ. सचिन कुमार गुप्ता ने आज सोमवार को बताया कि, उनकी यह सफलता उनके माता-पिता के आशीर्वाद और त्याग का परिणाम है।
डॉ. गुप्ता ने यह भी कहा कि, उनकी यह यात्रा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि, वे अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त कर जिले और देश का नाम रोशन करें। डॉ. गुप्ता की इस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरा जिला गर्वणवित हुआ है।
डॉ. गुप्ता की इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई है। शिक्षा, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने आज साेमवार काे कहा कि यह पूरे
