राजस्थानी पैन-इंडिया फिल्म ‘धूड़’ का टीज़र हुआ रिलीज़ — राजस्थान से बड़े पर्दे पर एक सिनेमाई थ्रिलर के लिए हो जाइए तैयार
Spread the love कलाम अकादमी और समर जैन...
Spread the love कलाम अकादमी और समर जैन...
Spread the love00 यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026...
Spread the love00 केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने...
बलरामपुर, 22 सितंबर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दो पहिया वाहन चालकों को स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट धारण करने व सड़क दुर्घटनाओं से हो रही जन-धन की हानि को नियंत्रित करने हेतु लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर आमजनों को जागरूक किया जा रहा है । यातायात के नियमों को उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।
इस हेतु जिले में समस्त पेट्रोल पंप संचालकों को बिना सुरक्षात्मक उपाय धारण नहीं किये दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल एवं अन्य उपयोगी ईंधन नहीं देने हेतु प्रतिबंधित किये जाने तथा प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पेट्रोल पम्प परिसर में आवश्यक सूचना पटल लगाए जाने व आदेश का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पम्प संचालकों के विरूद्ध विधि अनुसार कार्रवाई किये जाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।
इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राजेन्द्र कटारा के द्वारा भारतीय नागरीक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए 01 अक्टूबर से बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालक सवार को किसी भी पेट्रोल पंप संचालकों की ओर से (आकस्मिक सेवा मेडिकल इमरजेंसी एवं धार्मिक पगड़ी पहनने वाले व्यक्तियों को छोड़कर) पेट्रोल एवं अन्य उपयोगी ईंधन उपलब्ध नहीं कराने का आदेश पारित किया गया है।
कलेक्टर कटारा ने जिले के समस्त पेट्रोल पम्प संचालकों को उक्त नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पेट्रोल पम्प परिसर में “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” का सुस्पष्ट बोर्ड पोस्टर अनिवार्य रूप से लगाने के आदेश दिए हैं। उक्त आदेश का उल्लंघन किये जाने पर पेट्रोल पम्प संचालकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत् विधि अनुसार दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।
