आपका राशिफल 06 नवम्बर
Spread the love मेष – व्यापार व व्यवसाय...
Spread the love मेष – व्यापार व व्यवसाय...
Spread the loveयोगी सरकार में संस्कृति और युवा...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । मध्य...
दुर्ग, 20 सितंबर । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई पुलिस ने चेकिंग के दौरान नोटों की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी पाई है। रायपुर से गुजरात जा रही महाराष्ट्र पासिंग कार से छह करोड़ 60 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं। कार में सवार चार व्यक्तियों से पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार, कुम्हारी थाने के अंतर्गत पुलिस ने आज शनिवार सुबह जांच के दौरान महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी की चेकिंग में बड़ी मात्रा में नोट मिले हैं। इस संबंध में गाड़ी में सवार लोगों की जानकारी मांगी गई तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। गाड़ी से नोट की बड़ी खेप मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी अलेक्जेंडर किरो के साथ कुम्हारी टीआई जनक कुर्रे पहुंचे। पुलिस पकड़े गए लोगों से नोट के संबंध में पूछताछ कर रही है।
घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आज सुबह महाराष्ट्र जा रहे एक वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में करेंसी बरामद की। यह कार्रवाई डीएसपी अलेक्जेंडर किरो और थाना प्रभारी जनक कुर्रे की मौजूदगी में की गई। गहन जांच में गाड़ी से 6.60 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में गाड़ी सवार लोग कोई प्रामाणिक दस्तावेज या नकदी का स्रोत नहीं बता पाए।
नोटों की गिनती और सत्यापन के लिए एफएसएल व अन्य टीमों को बुलाया गया है। पकड़े गए लोगों से नकदी का स्रोत, उद्देश्य और गंतव्य को लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रायपुर से नकदी लेकर गुजरात भेजी जा रही थी।
आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सूचित किया गया है। यदि नकदी का वैध स्रोत नहीं मिल पाया तो यह मामला आचार संहिता और काले धन कानून के अंतर्गत दर्ज किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
