CG IPS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल...
Spread the loveरायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत छत्तीसगढ़...
Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज...
रायपुर, 20 सितंबर । छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में नवरात्रि पर्व पर दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 22 सितंबर से एक अक्टूबर तक पांच ट्रेनों का डोंगरगढ़ स्टेशन में अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा स्पेशल ट्रेन एवं कुछ ट्रेनों के विस्तार की सुविधा भी दी जा रही है।
जिन ट्रेनों के अस्थाई ठहराव का निर्णय लिया गया है, उनमें 20843/20844 बिलासपुर भगत की कोठी एक्स्प्रेस, 20845/ 20846 बिलासपुर- बीकानेर, 12851/12852 बिलासपुर- चेन्नई एक्सप्रेस, 12849/12850 पुणे- बिलासपुर एक्सप्रेस, 12772/12771 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस शामिल है। इसके अलावा गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर का रायपुर तक विस्तार किया जाएगा, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही 06886/06885 डोंगरगढ-दुर्ग मेमू पैंसेजर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।
