कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक...
रायगढ़, 18 सितंबर । शहर के किरोड़ीमल नगर स्थित अमरनाथ सिंह के निवास पर आज गुरुवार काे पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में समाज की आगामी रणनीति, योजनाओं और संगठन विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा हुई। सभी ने समाज के सरोकारों को आगे बढ़ाने और सांस्कृतिक तथा सामाजिक गतिविधियों को अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने-अपने विचार साझा किए और समाज की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सभी ने एकमत होकर समाज में सदस्यों की संख्या बढ़ाने तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित अंतराल पर बैठकें आयोजित करने पर बल दिया।
समाज के संरक्षक डॉ. प्रशांत पांडेय, प्रेम नारायण मौर्य, शिव लोचन यादव, उपाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय, व्यास पांडेय, मनोज कुमार यादव, अमरनाथ सिंह, शैलेश सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।
