नलखेड़ा। नगर के संदीपनी विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक बाबूलाल शर्मा को सत्र 2024-25 की हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षा में संस्कृत विषय में 100 प्रतिशत परिणाम देने पर सम्मानित किया गया । पूर्व में जिला स्तर पर भी जिलाधीश एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शर्मा को सम्मानित किया जा चुका है । उक्त कार्यक्रम में माध्यमिक विभाग प्रमुख महेश शर्मा , प्राथमिक विभाग प्रमुख विकास मोदी सहित समस्त विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्री महेश जी व्यास के द्वारा किया गया।
