साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर 8.50 लाख ठगे, क्रेडिट कार्ड केवाईसी के नाम पर 2.20 लाख की धोखाधड़ी
Spread the loveरायपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में...
Spread the loveरायपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित 570 करोड़...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने कर्मचारी राज्य...
रायपुर, 17 सितंबर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बुधवार काे राजधानी रायपुर स्थित इंडोर स्टेडियम में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के एक लाख 84 हजार 220 श्रमिकों को 65 करोड़ 16 लाख 61 हजार 456 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भुगतान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के श्रमवीरों को आर्थिक मदद एवं उन्हें संबल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मंडल द्वारा 01 लाख 77 हजार 049 निर्माण श्रमिकों को 58 करोड़ 32 लाख 38 हजार 136 रुपये, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा 3 हजार 839 हितग्राहियों के खाते में 4 करोड़ 77 लाख 50 हजार 750 तथा छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा 3 हजार 332 हितग्राहियों के खाते में 2 करोड़ 06 लाख 72 हजार 570 रुपये डीबीटी के जरिए अंतरित करेंगे।
