प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the love ‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन...
Spread the love नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026...
रायपुर 17 सितंबर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेहद खास तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर वीडियो जारी कर एक संदेश लिखा है। साथ ही पीएम के दीर्घायु की कामना भी की है।
मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर लिखा, ‘भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कुशल संगठन शिल्पी, अद्भुत प्रशासक और वैश्विक नेता हैं। मां भारती के वैभव को पुनः स्थापित कर भारत की छवि को विश्व शिखर तक पहुंचाने के लिए हम सदैव उनके आभारी हैं। उनहोंने आगे कहा, वर्ष 2047 तक विकसित भारत के उनके संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माणल के लिए प्रयासरत रहना ही उनके जन्मदिन पर हमारा सच्चा उपहार होगा। छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, साथ ही स्वास्थ्य और शुभ दिन की कामना करता हूं।’
