CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। सूरजपुर जिले के ओडग़ी विकासखंड...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में...
रायपुर, 17 सितंबर । भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज बुधवार काे राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुँचीं। उन्होंने यहाँ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश और देशवासियों के सुख-समृद्धि, सबके उत्तम स्वास्थ्य तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में शांति, समृद्धि और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री यहां मंदिर दर्शन करवाया और प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
