धूड़’ (सैंडस्टॉर्म)’ के निर्माताओं ने जोधपुर में आयोजित की भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस; रिलीज़ से पहले राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित थ्रिलर को लेकर बढ़ा उत्साह
Spread the love‘ जयपुर, कलाम एकेडमी और समर...
Spread the love‘ जयपुर, कलाम एकेडमी और समर...
Spread the loveरायपुर – महिषासुर मर्दिनी आदिशक्ति दुर्गा...
Spread the loveइस दशहरे, ‘नई नवेली’ अच्छाई की...
बलरामपुर, 17 सितंबर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पिछले दो-तीन दिन से हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। बलरामपुर जिले की जीवनदायिनी कन्हर नदी अपने उफान पर है। नदी का पानी कन्हर एनीकट के ऊपर से फ्लो हो रहा है। बारिश के कारण जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। जिले के कई तालाब और बांध लबालब भर गए है। जल संसाधन विभाग की टीम बांध और जलाशयों की निगरानी लगातार कर रही हैं।
इधर, नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि, सभी वार्डो में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जलभराव से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन तैयार रखे गए है।
स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि, वे जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। नदियों और नालों के आसपास न जाएं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन और नगर पालिका स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
