धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, मारपीट के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के...
Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में एक...
Spread the love हैदराबाद, 23 अक्टूबर । तेलंगाना...
भाेपाल, 17 सितंबर । आज बुधवार काे विश्वकर्मा जयंती मनाई जा रही है। हिंदू पौरोणिक कथाओं में दुनिया के पहले वास्तुकार और शिल्पकार माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर साल 17 सितंबर को की जाती है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया पर पाेस्ट कर लिखा ॐ यः सर्वं विश्वेन संनादति विश्वकर्मा विश्वस्य कर्ता। त्वष्टा विश्वरूपः सर्वस्य धाता तस्मै विश्वकर्मणे नमः॥ सृजन, शिल्प और नवाचार के प्रतीक भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी कृपा से हमारे श्रमिक, कारीगर, तकनीकी विशेषज्ञ एवं उद्यमी राष्ट्र निर्माण में नए आयाम स्थापित करें और भारत निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहे, यही प्रार्थना करता हूं।
गाैरतलब है कि ऐसी मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा ने ही ब्रह्मा के साथ मिलकर ब्रह्मांड की रचना की थी। ये भी मान्यता है कि विश्वकर्मा जी ने ही देवताओं के अस्त्र-शस्त्र का निर्माण किया है। इसलिए हर साल इंजीनियर, आर्किटेक्ट्स , शिल्पंकार, औद्योगिक मजदूर, कारीगर आदि विश्वकर्मा पूजा करते हैं।
