मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
Spread the loveसरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति...
Spread the loveसरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति...
Spread the love ग्वालियर, 18 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love – महानवमी एवं विजयादशमी की...
रायपुर, 15 सितंबर । छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा मुंगेली जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 5 करोड़ 91 लाख 97 हजार रूपये स्वीकृत किए गए हैं। विकासखंड लोरमी के अंतर्गत भरतसागर जलाशय योजना के बांध मरम्मत कार्य हेतु दो करोड़ 15 लाख 56 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है।
छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग से आज साेमवार काे मिली जानकारी के मुताबिक प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर योजना की रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 713 हेक्टेयर में 150 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसी तरह से आगर नदी पर छीरपानी के पास एनीकट निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 76 लाख 41 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। इस योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन एवं 42 हेक्टेयर खरीफ एवं 42 हेक्टेयर रबी की फसलों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। सिंचाई योजना के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
