यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
नई दिल्ली, 15 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने दौरे का श्रीगणेश पश्चिम बंगाल से करेंगे। वो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पूर्णिया (बिहार) पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री यहां से समूचे बिहार को महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है।
भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह नौ बजे के बाद पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुरू होने वाले 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री सम्मेलन का उद्घाटन कर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वो बिहार के दौरे के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री अपराह्न ढाई बजे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके एक घंटे बाद 36,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा और उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना करेंगे। रेलवे लाइन और नई ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन इस यात्रा का मुख्य आकर्षण होगा। कोलकाता के बाद यह पूर्वी भारत और बिहार का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। 2,800 मीटर लंबा रन-वे बड़े विमानों जैसे एयरबस और बोइंग के संचालन के लिए उपयुक्त है। 4,000 वर्ग मीटर में फैला टर्मिनल भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसे अगले 40 वर्ष तक बढ़ते यातायात को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है।
