अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ बनाया और प्रधानमंत्री मोदी ने इसे संवारा: अमित शाह
Spread the love रायपुर, 04 नवंबर । केंद्रीय...
Spread the love रायपुर, 04 नवंबर । केंद्रीय...
Spread the love पांच नवंबर 2013 का दिन...
Spread the love गुवाहाटी (असम), 04 नवंबर ।...
रायपुर, 14 सितंबर। अभिनव पहल “प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां” के तहत रायपुर जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी अब अपने जन्मदिवस को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए नन्हें बच्चों संग खुशियां बांट रहे हैं।
इसी कड़ी में विजय नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आबकारी विभाग की उपनिरीक्षक अनुला झाड़े ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आज रविवार को आंगनबाड़ी तथा स्कूली बच्चों के साथ विशेष समय बिताया। बच्चों के साथ केक काटा तथा उन्हें फल, मिठाई, पौष्टिक आहार वितरित की।
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले के 14 कर्मचारियों को जन्मदिन की पूर्व संध्या पर एसएमएस और ई-कार्ड के माध्यम से शुभकामनाएं भेजी गई और उन्हें पास के आंगनबाड़ी या विद्यालय में बच्चों संग जन्मदिन मनाने हेतु प्रेरित किया गया।
