ऑपरेशन सिंदूर के हीरो आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, संभाली IAF की कमान
Spread the loveमुंबई एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय...
Spread the loveमुंबई एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय...
Spread the loveरायपुर- राज्य के ग्रामीण अंचलों में...
Spread the love उज्जैन, 31 अक्टूबर । बॉलीवुड...
धमतरी, 11 सितंबर ।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खेत में काम कर रही दो महिलाओं के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला झुलस कर घायल हुई है।
पुलिस चौकी बिरेझर से मिली जानकारी के अनुसार कुरूद विकासखंड के ग्राम मुरा निवासी रेवती बाई 34 वर्ष पति सुरेन्द्र नगारची व ममता बाई पति नंदकुमार नगारची सुबह 10 बजे से दोनों अपने खेत में काम करने गई थी। खेत में काम कर रही थी, तभी दोपहर दो से तीन बजे अचानक बादल छाया और भारी गर्जना हुई। गर्जना के दौरान खेत में काम कर रही दोनों महिलाओं के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से रेवती बाई पति सुरेन्द्र नगारची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ममता बाई पति नंदकुमार नगारची गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस चौकी बिरेझर में दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार जारी है। इधर मृत महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए कुरूद चीरघर लाया गया, जहां पोस्टमार्टम पश्चात शव अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया गया। वहीं बिजली गिरने से महिला की हुई मौत से गांव में शोक की लहर है।
