मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
Spread the loveसरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति...
Spread the loveसरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति...
Spread the love ग्वालियर, 18 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love – महानवमी एवं विजयादशमी की...
रायपुर, 11 सितंबर । राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या तीन दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर आएंगे। वे 14 सितम्बर को सुबह 11 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। आर्या दोपहर तीन बजे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे। वे शाम चार बजे अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे। वे शाम पांच बजे सांसद और विधायकों से भी मिलेंगे।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या 15 सितम्बर को सवेरे साढ़े दस बजे सिकलसेल एनीमिया स्वास्थ्य जांच शिविर का अवलोकन करेंगे। वे सवेरे 11 बजे युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। वे दोपहर सवा 12 बजे एसईसीआर रेलवे जोन बिलासपुर के एसटी वर्ग के कर्मचारियों के साथ और दोपहर साढ़े तीन बजे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वे शाम चार बजे बिलासपुर के कलेक्टर और एसएसपी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेने के बाद शाम साढ़े पांच बजे प्रेस-वार्ता को संबोधित करेंगे। श्री आर्या 16 सितम्बर को सवेरे दस बजे बिलासपुर से नियमित उड़ान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
