CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में...
Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों...
भोपाल, 11 सितम्बर । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश के सतना जिले के प्रवास पर रहेंगे। केन्द्रीय मंत्री चौहान यहां प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना में आयोजित एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान के तहत युवा संसद एवं अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह की प्रतिमा का अनावरण एवं ओपन थियेटर के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान आज रेवांचल एक्सप्रेस से सतना आएंगे और यहां दोपहर 12 बजे एक्सीलेंस कॉलेज सतना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विजय यादव डॉ. सुरेशचन्द्र राय ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय विकास मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा तथा महापौर योगेश ताम्रकार शामिल होंगे।
इसके बाद केन्द्रीय मंत्री चौहान दोपहर 3.30 बजे से 5 बजे तक ग्राम कुंदहरी कला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सायं 5.45 बजे मैहर पहुंचकर मां शारदा देवी के दर्शन करेंगे और इसके उपरांत सर्किट हाउस मैहर से रात्रि 9.20 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
