यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
इंदौर, 2 सितम्बर 2025। किडनी हमारे शरीर का सिर्फ एक अंग नहीं, बल्कि एक ऐसा आधार है जो संपूर्ण स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता को सीधे प्रभावित करता है। इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी, वेस्ट ज़ोन चैप्टर (ISNWZ) अपने वार्षिक वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन 12 से 14 सितम्बर 2025 तक इंदौर में करने जा रही है।
इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में देशभर के प्रमुख नेफ्रोलॉजिस्ट, शोधकर्ता और मेडिकल एक्सपर्ट्स शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान किडनी स्वास्थ्य, बीमारियों के प्रबंधन, आधुनिक उपचार तकनीकों और नई शोध पर विशेष पैनल डिस्कशंस, केस स्टडी सेशंस और इंटरेक्टिव वर्कशॉप्स आयोजित होंगी। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराना और पेशेवर नेटवर्क को मजबूत करना है।
इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी, वेस्ट ज़ोन चैप्टर की ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन *डॉ प्रदीप सालगिया* ने कहा, “आईएसएन डब्ल्यूजेड-2025 नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञों के लिए ज्ञान और अनुभव साझा करने का उत्कृष्ट मंच है। हमें गर्व है कि पूरे वेस्ट ज़ोन से प्रतिभागियों का स्वागत करने का अवसर इंदौर को मिला है।”इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी, वेस्ट ज़ोन चैप्टर के ऑर्गनाइजिंग सक्रेटरी *डॉ. राजेश भराणी* ने कहा, “यह कॉन्फ्रेंस किडनी की देखभाल और नए उपचार तरीकों की जानकारी प्राप्त करने का एक अनूठा अवसर है। तीन दिनों तक प्रतिभागियों को सीखने, अनुभव साझा करने और रिसर्च की नई दिशा समझने का मौका मिलेगा।”
आईएसएन डब्ल्यूजेड – 2025 न सिर्फ किडनी स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रगति को उजागर करेगा, बल्कि इस दिशा में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने वाला एक सशक्त मंच भी साबित होगा।
