मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय गुरुजी कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love00 भारत दुनिया का सबसे बड़ा...
Spread the loveरायपुर–मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में...
रायपुर, 5 सितंबर। रायपुर का सबसे चर्चित लाखेनगर गणेशोत्सव समिति (सिंधु एकता गणेश युवा एकता समिति) इस बार विवादों में घिर गया है। आयोजन समिति के संचालक पर बजरंग दल की शिकायत के आधार पर आज़ाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गुरुवार रात लाखेनगर इलाके में स्थित गणेश पंडाल के सामने आइटम सांग बजने पर मामला गरमा गया। प्रतिमा का स्वरूप देखने के बाद बजरंग दल, शिवसेना और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए प्रतिमा के विसर्जन की मांग की। मौके पर हालात तनावपूर्ण हो गए और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। बजरंग दल का आरोप है कि, आयोजन स्थल पर अश्लील गाने बजाए गए और डांस कराया गया, साथ ही भगवान गणेश की प्रतिमा को एआई कार्टून स्वरूप में स्थापित कर धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए प्रतिमा को कपड़े से ढक दिया। इस दौरान पंडाल में मौजूद कुछ लोगों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। फिलहाल समिति संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है। वहीं, संगठन से जुड़े कार्यकर्ता इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे
हैं।
