DSP कल्पना वर्मा पर उगाही-ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाने वाला दीपक टंडन गिरफ्तार, कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा
Spread the loveबिलासपुर। AI तकनीक से तस्वीरों में बदलाव...
Spread the loveबिलासपुर। AI तकनीक से तस्वीरों में बदलाव...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के पहले सप्ताह...
Spread the loveरायपुर। महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर...
गुवाहाटी, 29 अगस्त । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग किए जाने काे लेकर राहुल गांधी देश की जनता, प्रधानमंत्री मोदी और उनकी माताजी से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रमों में इस प्रकार के अपशब्दों के प्रयोग से देश के सार्वजनिक जीवन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। देश की जनता कभी भी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को राजधानी गुवाहाटी के राजभवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
अमित शाह ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी के मंच पर जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया वह अत्यंत शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जिस माता ने नरेंद्र मोदी जैसे विश्व नेता का लालन-पालन किया, ऐसी माता के लिए अपशब्दों के प्रयोग को देश की जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री के लिए जितने ही अपशब्दों का व्यवहार करेंगे कमल उतना ही और अधिक बड़ा होकर खिलता रहेगा।
गृह मंत्री शाह ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, रेणुका चौधरी जैसे कांग्रेस नेताओं ने नरेन्द्र मोदी के लिए हमेशा ही अपशब्दों का व्यवहार किया है। जब से नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तब से ही कांग्रेस के नेता उनके लिए मौत का सौदागर, राक्षस, वायरस, चोर, बेईमान से लेकर तमाम अपशब्दों का प्रयोग किया। कांग्रेस के नेता जिस प्रकार की ओछी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उससे उन्हें कभी इस देश में वोट नहीं मिलेगा।
गृह मंत्री ने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए किए जा रहे एक से बढ़कर एक कार्यों की चर्चा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किस प्रकार असम के मुख्यमंत्री राज्य तथा इसके जनता के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। सरकार द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान की उपलब्धियों की भी गृह मंत्री ने चर्चा की। इनके अलावा और भी कई पहलुओं पर उन्होंने प्रकाश डालें।
