ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
Spread the love ~एक ऐसा धोखा, जो एक...
Spread the love ~एक ऐसा धोखा, जो एक...
Spread the loveरायगढ। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से...
Spread the love00 24.29 करोड़ के 63 विकास...
कोंडागांव, 27 अगस्त । जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत पटला ढाबा के पास बीती रात चित्रकोट विधायक विनायक गोयल और पूर्व विधायक बैदू कश्यप के काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा उस समय हुआ जब तेज बारिश और सड़क पर हुए जलभराव की वजह से वाहनों का संतुलन बिगड़ गया। इस दुर्घटना में राहत की खबर यह रही कि विधायक विनायक गोयल और पूर्व विधायक बैदू कश्यप पूरी तरह सुरक्षित हैं। काफिले के अन्य वाहनों में बैठे लोगों को भी कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ।
हादसे में काफिले में शामिल कार्यकर्ता दयाराम सेठिया को हल्की चोटें आईं। विधायक विनायक गोयल ने तुरंत घायल कार्यकर्ता को स्वयं अपनी गाड़ी से फरसगांव अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और सड़क से वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक को सामान्य किया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन पुलिस की सक्रियता से जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई।
