बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़...
Spread the loveअंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री...
नई दिल्ली।(माधव एक्सप्रेस) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अमर शिक्षाएं पूरी दुनिया को आलोकित करती रही हैं। उन्होंने कहा कि इन शिक्षाओं से करुणा, विनम्रता और सेवा की भावना को मजबूती मिलती है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का संदेश मानवता को एकता और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। मोदी ने कामना की कि हम सभी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी द्वारा दिखाए गए ज्ञानपथ पर चलते हुए एक बेहतर विश्व के निर्माण का संकल्प लें।
