33 दिन की कठिन तपस्या के बाद तपस्वी नेहा रुणवाल का पारणा
Spread the love मक्सी में तीन दिवसीय प्रभु...
Spread the love मक्सी में तीन दिवसीय प्रभु...
Spread the loveसाथीएआई और ग्राहकों की सोच व...
Spread the loveराशिफल : 12 अक्टूबर, 2026 मेष...
दुर्ग, 24 अगस्त। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में महिला और उसके पति के बीच शनिवार देर रात घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पति सीधे थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया है। यह वारदात नेवई थाना क्षेत्र की है।
नेवई थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव के खपरी की निवासी मृतिका दीक्षा दुबे (उम्र करीब 20 साल) की शादी मरोदा सेक्टर निवासी एकल तिवारी से एक साल पहले हुई थी। आरोपित पति फ्लोर मिल चलाने और पूजा-पाठ कराने का काम करता है। शनिवार रात को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि एकल ने अपनी पत्नी दीक्षा की गला दबाकर हत्या कर दी।
आरोपित पति एकल दुबे ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरा मामला बताया और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित पति एकल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने घर से मृतिका के शव को बरामद कर आज रविवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर मृतिका की मां और बड़े पिता ने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
