कोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद का शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए चयन
Spread the loveकोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद...
Spread the loveकोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद...
Spread the loveडॉ. रमन सिंह – सादगी से...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
रायपुर, 24 अगस्त । छत्तीसगढ़ विधानसभा (विस) अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रविवार काे दिल्ली विधानसभा (विस) में आयोजित ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।
प्रथम निर्वाचित भारतीय स्पीकर वीर विट्ठल भाई पटेल के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर आज दिल्ली विधानसभा (विस) में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ विधानसभा (विस) अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित देश के अन्य विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भारत लोकतंत्र की जननी’ विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। यह दो दिवसीय सम्मेलन आज 24 और 25 अगस्त को दिल्ली विधानसभा में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे।
