जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
रायपुर, 23 अगस्त । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी आठ दिवसीय यात्रा के दौरान जापान पहुंचे हैं। उन्होंने अपने दौरे के दौरान
जापानी उद्योगपतियों के संगठन जेट्रो पदाधिकारियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री साय ने जापानी उद्योगपतियों से हुई अपनी मुलाकात को आज सोशल मीडिया एक्स पर शेयर कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि टोक्यो में जेट्रो पदाधिकारियों नाकाजो काज़ुया, एंडो युजी और हारा हारुनोबू के साथ बैठक हुई। हमने आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर जेट्रो को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा एनटीटी लिमिटेड की सीईओ कायो इतो से मुलाकात कर तकनीकी और इंडस्ट्री सहयोग और निवेश पर चर्चा की है।
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि रात में वे भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज द्वारा आयोजित भोज में भी शामिल हुए। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में तकनीक आधारित निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। उन्होंने राज्य में डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार जेट्रो (जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन) जापान और दुनिया के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देता है, जिससे कंपनियों को वैश्विक स्तर पर विस्तार करने में मदद मिलती है।
