ब्रेकिंग : 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, इस वजह से हुई सेवा समाप्त, जाने पूरा मामला…!!
Spread the loveरायपुर। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड...
Spread the loveरायपुर। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड...
Spread the loveधमतरी। जिले में डॉयल 112 के...
Spread the love यामी गौतम धर स्टारर फिल्म...
रायपुर, 23 अगस्त। टी. संवर्ग के व्याख्याता/व्याख्याता एल बी./प्रधानपाठक पूर्व माध्य. शाला की काउंसलिंग प्रक्रिया 20 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक आयाेजित की गई। काउंसलिंग प्रक्रिया में 842 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिसमे से 821 अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए उपस्थित हुए।
उप संचालक नोडल अधिकारी (स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन, छत्तीसगढ़ शासन नवा रायपुर अटल नगर) से आज प्राप्त जानकारी के अनुसार के अनुसार प्राचार्य टी. संवर्ग हेतु काउंसलिंग की ओपन ऑनलाईन प्रक्रिया शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर, रायपुर में 20 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक की गई। काउंसलिंग प्रक्रिया में टी. संवर्ग के व्याख्याता/व्याख्याता-एल बी./प्रधानपाठक पूर्व माध्य. शाला की वरिष्ठता सूची के आधार पर की गई। काउंसलिंग प्रक्रिया 20 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक कुल 842 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था। काउंसलिंग प्रक्रिया में 821 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 21 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल 97.51 प्रतिशत अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में उपस्थित हुए। संबंधित टी. संवर्ग के व्याख्याता/व्याख्याता एल.बी./प्रधानपाठक पूर्व माध्य. शाला को उनके द्वारा चयनित संस्थाओं में पदस्थापना हेतु सहमति पत्र जारी किया गया। नियुक्ति संबंधी आदेश राज्य शासन द्वारा पृथक से जारी किया जाएगा।
