संकट की घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है हमारी सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
Spread the loveबाढ़ के पानी के बीच नाव...
Spread the loveबाढ़ के पानी के बीच नाव...
Spread the loveधान खरीदी नीति से लेकर जल...
Spread the loveसरिया के राहत शिविर में माताओं-बहनों,...
बीजापुर, 14 अगस्त । जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में मध्य बस्तर संगठन प्रभारी जी. वेंकट को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा व पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जी. वेंकट से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। जी. वेंकट का संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता लंबे समय से भाजपा की मजबूती का आधार रही है। बीजापुर में जिलाध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल को संगठन विस्तार और मजबूत जमीनी पकड़ के लिए जाना जाता है। उनकी नई भूमिका से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री वेंकट के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होगी।
