आगर मालवा। बड़ागांव नगर में पर्यूषण पर्व के अवसर पर देशभर के 2000 जैन मंदिरों में एक साथ चलाए गए जिनालय शुद्धिकरण अभियान के अंतर्गत बड़ागांव जैन मंदिर में भी शुद्धिकरण कार्य संपन्न हुआ। यह आयोजन नवरत्न परिवार और मालवा महासंघ के तत्वावधान में, आचार्य गुरुदेव नवरत्न सागर सुरेश्वर जी महाराज साहब के सपनों को साकार करते हुए तथा आचार्य विश्व रतन सागर जी महाराज साहब की प्रेरणा से किया गया।
शुद्धिकरण अभियान के प्रभारी भाई साहब प्रीतेश जी ओसवाल (इंदौर), मालवा महासंघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष भाई साहब श्री संतोष जी मेहता, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण जी फुलेरा, राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष राजेश जी जैन ‘डग वाले’, प्रदेश अध्यक्ष भाई साहब सुनील जी रायपुरिया, राजस्थान अध्यक्ष संजय जी जैन एवं उनकी टीम ने पूरे भारत में किट उपलब्ध करवाई और अभियान को सफल बनाने हेतु सतत दौरे किए।
इसी के उपलक्ष में बड़ागांव जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ एवं नवरत्न परिवार के संयुक्त तत्वावधान में जिनालय तथा धर्मशाला उपासना भवन का शुद्धिकरण एक ही दिन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीसंघ अध्यक्ष पारस जी सुराणा एवं उनकी पूरी टीम, नवरत्न परिवार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नगिन सुराणा तथा अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शुद्धिकरण अभियान में विशेष रूप से शिखरजी चौरडिया, पवन जी चोरडिया, हर्ष जी सुराणा, दीपक जी जैन सहित नवरत्न परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।