ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
रायपुर 13 अगस्त । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस) में ईएनटी (कान, नाक और गला – ईएनटी) एवं हेड-एंड-नेक सर्जरी विभाग की ओर से 15 से 17 अगस्त तक वार्षिक ईएनटी एवं हेड-एंड-नेक सर्जरी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर से ओटोरहिनोलैरिंजोलॉजी और हेड-एंड-नेक सर्जरी के प्रख्यात विशेषज्ञ अपने नैदानिक अनुभव एवं शोध कार्य साझा करेंगे।
रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा आज बुधवार काे विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रतिष्ठित शैक्षणिक आयोजन में ईएनटी विशेषज्ञों, सर्जनों और स्नातकोत्तर प्रशिक्षुओं की व्यापक भागीदारी होगी। उद्घाटन समारोह 16 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक एआईआईएमएस रायपुर के सभागार में होगा। मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अशोक जिंदल, कार्यकारी निदेशक, एआईआईएमएस रायपुर; प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर, प्रो वाइस-चांसलर (एमएचएस) एवं प्रोफेसर ईएनटी, एसआरएम मेडिकल कॉलेज, चेन्नई; पद्मश्री प्रो. डॉ. मिलिंद किर्तने, कंसल्टिंग ईएनटी सर्जन, मुंबई; डॉ. मदन कापरे, निदेशक, नीति क्लिनिक्स, नागपुर; प्रो. डॉ. ज्योति दाभोलकर, पूर्व विभागाध्यक्ष, ईएनटी, सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज एवं केईएम अस्पताल, मुंबई; तथा आयोजन अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रेनू राजगुरु शामिल होंगी।
सम्मेलन का वैज्ञानिक कार्यक्रम ओटोलॉजी, राइनोलॉजी एवं हेड-एंड-नेक सर्जरी पर केंद्रित होगा, जिसमें हैंड्स-ऑन टेम्पोरल बोन डिसेक्शन लाइव कैडैवरिक वर्कशॉप, कैडैवरिक एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी एवं एंटीरियर स्कल बेस डिसेक्शन, कैडैवरिक वॉयस सर्जरी तकनीक तथा कैडैवरिक लैरिंजेक्टॉमी डेमोन्स्ट्रेशन जैसे सत्र शामिल होंगे। साथ ही चार विशेष व्याख्यान सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पद्मश्री डॉ. मिलिंद वी. किर्ताने, डॉ. मदन कापरे, डॉ. नितिन एम. नागरकर और डॉ. ज्योति दाभोलकर अपने अनुभव और शोध निष्कर्ष प्रस्तुत करेंगे।
शैक्षणिक व्याख्यान, इंटरएक्टिव सत्र, पैनल चर्चा और लाइव सर्जिकल डेमोन्स्ट्रेशन का संगम यह सम्मेलन प्रतिभागियों को अद्वितीय और व्यावहारिक ज्ञान का अवसर प्रदान करेगा। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए ईएनटी एवं हेड-एंड-नेक सर्जरी विभाग, एआईआईएमएस रायपुर से संपर्क किया जा सकता है।
