देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमे के लिए पतंजलि में बनेगी विशेष टीम : रामदेव
Spread the love -मालागांव में हर्बल कुंभ का...
Spread the love -मालागांव में हर्बल कुंभ का...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत से एक...
Spread the loveराशिफल : 07 नवंबर, 2026 मेष...
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर (QIB) सेगमेंट को 2.51 गुना, NII हिस्से को 1.25 गुना और रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII) कोटा को 1.46 गुना सब्सक्राइब किया गया, जिससे कुल सब्सक्रिप्शन 1.41 गुना रहा।
यह आईपीओ 4 अगस्त 2025 को खुला और 6 अगस्त 2025 को बंद हुआ।
खम्बाटा सिक्योरिटीज लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है।
इंदौर, 8 अगस्त 2025: आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को अंतिम दिन तक 1.41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिसमें ₹60.62 करोड़ से अधिक के बिड्स मिले। कंपनी उच्च गुणवत्ता वाले पेपर प्रॉडक्ट्स का निर्माण और निर्यात करती है तथा इस पेशकश से ₹45.10 करोड़ जुटाने का लक्ष्य था, जिसकी अवधि 4 अगस्त से 6 अगस्त, 2025 तक थी।
*डायरेक्टर एवं चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर अनिल माहेश्वरी ने बताया कि* आईपीओ का प्राइस बैंड ₹110 से ₹116 प्रति शेयर (फेस वैल्यू ₹10) था, जिसमें 38.88 लाख नए इक्विटी शेयर शामिल हैं, व आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 1,200 इक्विटी शेयर था। कुल प्राप्त राशि में से ₹20 करोड़ कार्यशील पूंजी के लिए, ₹15.86 करोड़ प्लांट, मशीनरी व सिविल वर्क के लिए, ₹1.60 करोड़ बैंकों के टर्म लोन की पूर्व अदायगी के लिए और बाकी राशि सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए इस्तेमाल करने की योजना है।
*बी मंत्री एंड कंपनी के पार्टनर भव्य मंत्री ने बताया कि* कंपनी 11 अगस्त को एनएसई इमर्ज (NSE Emerge) पर लिस्ट होगी। आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज की मजबूत वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्धता ने निवेशकों को आकर्षित किया है।
*आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन सुनील माहेश्वरी ने बताया कि* कंपनी पर्यावरण-अनुकूल वस्तुएँ जैसे पेपर कप, पेपर कप ब्लैंक्स और अन्य खाद्य-ग्रेड पेपर्स बनाती है, जिनका उपयोग खुदरा पैकेजिंग, भोजन सेवा और कमर्शियल प्रिंटिंग में होता है। यह देवास (इंदौर) स्थित अपने 52,151 वर्गफुट क्षेत्र के दो यूनिटों में सालाना 15,000 मीट्रिक टन की उत्पादन क्षमता संचालित करती है। आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज ने अपने उत्पाद 10 देशों (ब्रिटेन, यूएई, दुबई, कतर, इराक, ओमान, लेबनान, अल्जीरिया, फिलिस्तीन और जॉर्डन) में निर्यात किए हैं और कंपनी आगे भी वैश्विक विस्तार की योजना बना रही है।
श्री सुनील माहेश्वरी* के नेतृत्व में रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) टीम नए प्रोडक्ट्स, मटेरियल्स और कोटिंग्स के तैयार करने पर जोर दे रही है, जिससे कंपनी अनूठे व टिकाऊ उत्पाद अपने ग्राहकों तक पहुँचा सके।
