CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं
Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर...
Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से...
Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे...
पोती ने इंस्टाग्राम की तस्वीरें पोस्ट लिखा-हम खुशकिस्मत थे हमें आपका प्यार मिला
वाशिंगटन,(माधव एक्सप्रेस)। हॉलीवुड के मशहूर एक्टर ब्रैड पिट की 84 साल की मां जेन एटा पिट का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार ची रही थीं। उनके निधन से परिवार और फैंस दुखी हैं। उनकी पोती सिडनी पिट ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी दादी को श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने जेन एटा पिट के जीवन और उनके प्यार की गहराई का जिक्र किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रैड पिट की भतीजी सिडनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी दादी के साथ कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- मेरी प्यारी दादी, हम अभी आपके जाने को लेकर तैयार नहीं थे। हालांकि ये सोचकर खुद को ढांढस दे रहे हैं कि अब आप फिर से गाने, नाचने और पेंटिंग करने के लिए आजाद होंगी। उन्होंने बताया कि जेन एटा पिट अपने 14 पोते-पोतियों के साथ बेहद घुल-मिल जाती थीं और उनका प्यार किसी भी सीमा में नहीं बंधा था। उन्होंने लिखा- दादी का दिल बहुत बड़ा था। वह सभी लोगों की परवाह करती थीं। उन्होंने मुझे पेंटिंग सिखाई, मजबूत और दयावान बनना, ईसा-मसीह से प्रेम करना और छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढना सिखाया। हम खुशकिस्मत थे कि हमें उनका प्यार मिला और वह हम सब के अंदर हमेशा जिंदा रहेंगी। जेन एटा पिट रिटायर्ड स्कूल काउंसलर थीं और अपने पति विलियम पिट के साथ मिसौरी के स्प्रिंगफील्ड में रहती थीं। दोनों ने मिलकर अपने तीन बच्चों ब्रैड, डग और जूली का पालन-पोषण किया। उनके पति एक ट्रकिंग कंपनी के मालिक थे। हालांकि परिवार लाइमलाइट से दूर रहा लेकिन कई बार जेन और विलियम को ब्रैड पिट के साथ कुछ सार्वजनिक आयोजनों में देखा गया। 2012 के ऑस्कर अवॉर्ड्स और 2014 में फिल्म अनब्रोकन का प्रीमियर शामिल है। ब्रैड पिट के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
