जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
मुंबई (माधव एक्सप्रेस)। सोशल मीडिया पर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने न सिर्फ अपनी एक खूबसूरत ट्रेडिशनल फोटो साझा की, बल्कि उसके साथ भावनात्मक कैप्शन लिखकर फैंस के दिलों को छू लिया। पोस्ट की गई तस्वीर में अक्षरा दुपट्टा फ्लॉन्ट करते हुए आत्मविश्वास से कैमरे की ओर देखती नजर आ रही हैं, लेकिन फैंस की नजरें उनके लुक से ज्यादा उनके शब्दों पर टिकी हैं। अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, “कठोर होना आसान है इस दुनिया में, पर हर बार टूटने के बाद भी कोमल दिल के साथ जीना, वह हिम्मत है।” उनकी इस भावुक अभिव्यक्ति ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पोस्ट पर ढेरों फैंस ने प्रतिक्रियाएं दी हैं, जिनमें उन्होंने अभिनेत्री की संवेदनशीलता और मजबूती की सराहना की है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “आपकी आंखों में छुपा दर्द साफ दिखता है, लेकिन जिस मुस्कान के साथ आप खड़ी हैं, वह आप जैसे लोगों को खास बनाती है।” वहीं एक अन्य फॉलोअर ने उन्हें ‘रियल क्वीन’ बताते हुए लिखा, “आप सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं हैं, आप एक प्रेरणा हैं, जो टूटने के बाद भी लोगों को मुस्कुराना सिखाती हैं।”कई फैंस ने अक्षरा के शब्दों से अपनी जिंदगी की तकलीफों को जोड़ते हुए लिखा कि जैसे उन्होंने उनके दिल की बात कह दी हो। अभिनेत्री की पोस्ट ने उन लोगों को भावनात्मक संबल दिया है, जो खुद किसी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। अक्षरा सिंह का निजी जीवन भी विवादों में रहा है। उनका नाम कभी भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह से जुड़ा था। दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन वक्त के साथ रिश्ता बिगड़ गया। बाद में अक्षरा ने पवन सिंह पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिससे उनके निजी जीवन में काफी तनाव रहा।
