Aaj ka Rashifal 23 September 2026: मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़िए आज का दैनिक राशिफल
Spread the loveAaj ka Rashifal 23 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Rashifal 23 September 2026:...
Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र...
Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी...
नई दिल्ली (माधव एक्सप्रेस)। सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला गुरुवार को जारी है। गुरुवार को दोनों के भाव में बढ़त दर्ज की जा रही है। सोने के भाव 1,01,500 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,14,281 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 3,431.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 3,433.40 डॉलर प्रति औंस था। फिलहाल यह 6.70 डॉलर की तेजी के साथ 3,440.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 37.93 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 37.90 डॉलर था। इस समय यह 0.24 डॉलर की तेजी के साथ 38.14 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
