जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
मुंबई (माधव एक्सप्रेस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गुरुवार को भारतीय रुपया 24 पैसे बढ़कर 87.47 रुपये पर बंद हुआ। इससे पहले आज सुबह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए पांच पैसे बढ़कर 87.67 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि ट्रंप के इस आक्रामक कदम से चुनिंदा भारतीय निर्यातों पर प्रभाव पड़ेगा। ये अतिरिक्त शुल्क 21 दिनों में लागू होगा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.69 पर खुला और फिर 87.67 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे अधिक है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे बढ़कर 87.72 पर बंद हुआ था। इस बीच वायदा कारोबार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.99 प्रतिशत बढ़कर 67.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।
