ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
मीरजापुर, (माधव एक्सप्रेस)। साइबर ठगी के एक मामले की जांच के सिलसिले में इटावा जनपद की साइबर क्राइम थाना पुलिस गुरुवार शाम मीरजापुर के हलिया थाना पहुंची। यहां पुलिस ने जांच के दौरान दो स्थानीय व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें नोटिस थमा कर वापस लौटी।
जानकारी के मुताबिक, इटावा जनपद के जसवंत नगर थाना क्षेत्र के नगला बाबा गांव निवासी संगीता पत्नी जितेन्द्र कुमार ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर बताया था कि 11 फरवरी को करीब दोपहर 3:40 बजे उनके पति जितेन्द्र कुमार का सैमसंग मोबाइल फोन रेलवे स्टेशन इटावा पर गिर गया था, जिसे काफी खोजबीन के बावजूद नहीं खोजा जा सका। मोबाइल गुम होने के बाद सिम को बंद नहीं कराया जा सका, लेकिन इसकी सूचना सिविल लाइन, इटावा थाने में दी गई थी। संगीता ने बताया कि 20 फरवरी को उन्हें अपनी इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा से जानकारी हुई कि उनके खाते से 1 लाख 30 हजार रुपये की निकासी यूपीआई के माध्यम से कर ली गई है। जब उन्होंने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया तो ठगी की पुष्टि हुई, जिसके बाद मामला साइबर क्राइम थाना इटावा में दर्ज कराया गया।
जांच में प्रगति के तहत साइबर सेल के एसआई अनुज अवस्थी व कांस्टेबल उपेंद्र सिंह ने मीरजापुर के हलिया थाना में पहुंचकर धमौली गांव निवासी रब्बानी और एक पेट्रोल पंप के मैनेजर गणेश प्रसाद शुक्ला से पूछताछ की। दोनों से पूछताछ के बाद टीम ने उन्हें नोटिस पर हस्ताक्षर कराए और आधार कार्ड की कॉपी भी ली।
इस संबंध में एसआई अनुज अवस्थी ने बताया कि, “जांच के दौरान इन दोनों व्यक्तियों के खातों से लेन-देन की जानकारी सामने आई थी। इसलिए उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस दिया गया है और उन्हें न्यायालय में उपस्थित होना होगा।”
पुलिस टीम पूछताछ के बाद शाम को वापस लौट गई। फिलहाल, साइबर ठगी की इस बड़ी घटना की जांच जारी है
