रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
जोधपुर, (माधव एक्सप्रेस)। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बासनी बेंदा गांव में पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार का खुलासा करते हुए करीब 277 गैस सिलेण्डरों को जब्त करने की कार्रवाई की। मौके पर जिला रसद अधिकारी को भी बुलाया गया। घटना स्थल से दो तीन लोगों को डिटेन किया गया है। बताया गया है कि घरेलु गैस सिलेण्डरों से गैस को निकाल कर कमर्शियल सिलेण्डरों में भरा जा रहा था। गोदाम पर यह रेड दी गई है। ट्रक व लोडिंग टैक्सी सहित अन्य वाहन भी वहां खड़े मिले है। जानकारी के अनुसार सुबह पुलिस को मुखबिरी इत्तला मिली कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के बासनी बेंदा गांव में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस पर एसीपी हेमंत कलाल ने टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की। पुलिस के आलाधिकारी भी वहां पहुंचे। बताया गया कि मौके पर दो तीन ट्रक खड़े होने के साथ 277 गैस सिलेण्डर पड़े हुए थे। घरेलु सिलेण्डरों से गैस निकाल कर कमर्शियल में भरी जा रही थी। मौका स्थल पर नोजल पाइप, इलेक्ट्रानिक कांटा आदि भी मिले है। अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े स्तर पर कारेाबार होने की जानकारी बाद में जिला रसद विभाग को दी गई। मौके पर डीएसओ भी पहुंचे। इस दौरान पुलिस टीम ने लोडिंग टैक्सी, पिकअप सहित तीन ट्रक को भी जब्त किया।
