इंदौर, 7 अगस्त, 2025: भारत की अग्रणी और भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने अपने इंदौर ए.बी. रोड शोरूम की पहली वर्षगाँठ को समाज के प्रति समर्पण और सेवा के भाव से मनाया। जहाँ एक ओर ब्रांड्स अपनी उपलब्धियों का जश्न केवल ऑफर्स और सेल्स से मनाते हैं, वहीं किसना डायमंड ज्वेलरी ने इंदौर ए.बी. रोड स्थित अपने स्टोर की पहली वर्षगाँठ को समाज और पर्यावरण के नाम समर्पित कर एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की।
श्री घनश्याम ढोलकिया ने प्रतिज्ञा ली थी कि एक वर्ष बाद, ठीक इसी दिन इंदौर में रक्तदान शिविर और पौधारोपण कर समाजसेवा को समर्पित किया जाएगा और इस वर्षगाँठ के दौरान उद्घाटन के अवसर पर कंपनी ने उस वादे को पूरी निष्ठा से निभाया। उन्होंने बताया कि सिर्फ किसना ही ऐसा शोरूम है, जहाँ ग्राहकों को उनके घर से शोरूम और शोरूम से घर तक आने-जाने की निःशुल्क पिक-अप और ड्रॉप सुविधा प्रदान की जाती है।इस विशेष अवसर पर किसना द्वारा पार्क में पौधारोपण अभियान, आश्रम में भोजन वितरण, इंदौर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्री घनश्याम ढोलकिया, मैनेजिंग डायरेक्टर, किसना, ने कहा, “हमारी सफलता केवल बिक्री या विस्तार में नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और प्रेम में निहित है। यह वर्षगाँठ हमारे सफर की खुशी के साथ-साथ समाज के प्रति हमारे दायित्व का भी प्रतीक है। गहने सुंदरता लाते हैं, लेकिन सेवा जीवन में अर्थ भरती है।”
श्री पराग शाह, डायरेक्टर, किसना, ने कहा,* “किसना केवल व्यावसायिक सफलता नहीं चाहता, बल्कि सामाजिक दायित्व भी निभाना चाहता है। इंदौर ने हमें दिल से अपनाया है, और हम इस अपनत्व को सेवा में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
यश और सोनम सर्राफ, स्टोर पार्टनर्स, ने कहा, “इंदौर के लोगों के साथ यह एक साल यादगार रहा है। यह आयोजन उनके प्रति हमारे आभार और समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
कंपनी के नेशनल पीआर एवं सीएसआर मैनेजर प्रियेश गामोट ने जानकारी देते हुए कहा, “पिछले वर्ष हमने इंदौर एवं मध्यप्रदेश के प्रतिभाशाली छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की थी। इस बार हमने एक कदम आगे बढ़ते हुए ग्राहकों के नाम से पेड़ लगाए, जरूरतमंदों को भोजन कराया, और रक्तदान जैसे पुण्य कार्य को अपनाया।“उन्होंने यह भी बताया,* “किसना हर महीने जितने उत्पाद बेचता है, उतनी ही संख्या में वंचितों को भोजन कराता है। हमारे लिए समाज के प्रति संवेदनशीलता केवल सीएसआर (CSR) नहीं, बल्कि ब्रांड की पहचान है।“
इस पुण्य पहल में मौजूद अतिथियों में मोहनखेड़ा महातीर्थ के ट्रस्टी श्री संजय सराफ, श्री हितेश जैन, श्री आशीष जैन एवं अन्य गणमान्य शामिल रहे। साथ ही, बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी अपने परिवारों सहित इस अभियान में शामिल हुए और रक्तदान जैसे नेक कार्य को सराहा।वर्तमान में किसना के इंदौर में तीन शोरूम संचालित हो रहे हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर जहाँ ग्राहक अपने प्रियजनों के लिए खरीदारी करने पहुँचे, वहीं उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान भी किया। यह आयोजन, किसना की उस सोच को दर्शाता है, जहाँ व्यवसाय और सेवा साथ-साथ चलते हैं।
RSVP :
