इंदौर: आईसीआईसीआई बैंक ने इंदौर के CAT रोड पर एक नई शाखा (बिज़नेस सेंटर) की स्थापना की है। यह बैंक की जिले में 51वीं शाखा है और इसमें एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह शाखा बचत और चालू खाते, सावधि और आवर्ती जमा, तथा विभिन्न प्रकार के ऋण जैसे होम लोन, पर्सनल लोन, ऑटो लोन, बिज़नेस लोन, गोल्ड लोन और एजुकेशन लोन सहित रेमिटेन्स और कार्ड सेवाओं की संपूर्ण श्रृंखला प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त, शाखा परिसर में लॉकर सुविधा भी उपलब्ध है। शाखा का समय सोमवार से शुक्रवार और प्रत्येक माह के पहले, तीसरे और पाँचवें शनिवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक है।
शाखा में टैब बैंकिंग सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से बैंक का एक कर्मचारी टैबलेट डिवाइस का उपयोग करके ग्राहक के स्थान पर ही लगभग 100 सेवाएँ प्रदान कर सकता है। इन सेवाओं में खाता और सावधि जमा (FD) खोलना, चेकबुक अनुरोध करना, ई-स्टेटमेंट जारी करना और पता बदलने जैसी सेवाएँ शामिल हैं।
मध्य प्रदेश में आईसीआईसीआई बैंक की 320 से अधिक शाखाएँ और 420 से अधिक एटीएम व कैश रीसाइक्लिंग मशीनें (CRMs) हैं।
आईसीआईसीआई बैंक अपने व्यापक ग्राहक आधार को शाखाओं, एटीएम, कॉल सेंटर, इंटरनेट बैंकिंग (www.icicibank.com) और मोबाइल बैंकिंग की मल्टी-चैनल डिलीवरी नेटवर्क के माध्यम से सेवाएँ प्रदान करता है।
समाचार और अपडेट्स के लिए www.icicibank.com पर जाएँ और X (पूर्व में ट्विटर) पर www.twitter.com/ICICIBank को फॉलो करें।
मीडिया से जुड़ी जानकारी के लिए लिखें: corporate.communications@icicibank.com