हम जो कहते हैं, करके भी दिखाते हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Spread the loveमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम...
Spread the loveमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम...
Spread the love नई दिल्ली, 26 सितंबर ।भारतीय...
Spread the love– मुख्यमंत्री ने हिंदू इकोनॉमिक फोरम...
उदालगुरी (असम), (माधवएक्सप्रेस)। उदालगुरी जिले के माजबाट में रविवार तड़के असम-अरुणाचल सीमावर्ती शिकारीदांगा 2 नंबर बगोरीबारी में जंगली हाथी के हमले में लावण्या बोड़ो (42) महिला की मृत्यु हो गई। जबकि चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की पहचान रविलाल हेमब्रम (51), मारियम सुरेन (45), पलटन हेमब्रम (12), लक्ष्मी हेमब्रम (10) के रूप में हुई है। हाथी के हमले के बीच गोदी में 4 माह के छोटे बच्चों को लेकर परिवार की एक महिला और एक अन्य व्यक्ति हाथी के पेट के नीचे से छुपकर भागते हुए अपनी जान बचाने में सफल रहे। उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश से खाद्य की तलाश में आए हाथियों का झुंड विगत काफी समय से क्षेत्र में आतंक फैला रखा है।
रविवार तड़के करीब 2.30 बजे हाथी ने तीन घरों को काफी हद तक नुकसान पहुंचाने के बाद लावण्या बोड़ो के निवास पर पहुंचकर हमला कर दिया। बरामदे में सोई हुई महिला लावण्या को देख हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने लावण्या को अपने पैरों तले रौंद कर मौत के घाट उतार दिया। दूसरी ओर घर में मौजूद मृतक लावण्य की बहू, 4 माह के संतान और पुत्र को लेकर हाथी के पेट के नीचे से गुजरते हुए अपनी जान बचाने में सफल हुई।
घटना के तुरंत बाद ही आवास पर वन विभाग के लोग उपस्थित हुए। वन विभाग ने लालपानी पुलिस की सहायता से शव को अंत्य परीक्षण के लिए उदालागुरी असामरिक अस्पताल भेजा दिया है।
