एसईपीसी लिमिटेड के एमडी ने बर्नपुर में सेल-आईआईएससीओ स्टील प्लांट के साथ ₹८५४.५७ करोड़ के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर; कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹१०,००० करोड़ के पार
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
Spread the loveनई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026: सोनी...
मुम्बई (माधवएक्सप्रेस)। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने कहा है कि पिछला कुछ समय उनके लिए बेहद खराब रहा है और इस दौरान वह अवसाद का शिकार भी हो गये थे। यहां तक कि उन्हें खुदकुशी का भी मना करता था। चहल ने कहा कि धनश्री वर्मा से तलाक के बाद उन्हें धोखेबाज तक कहा गया जबकि ऐेसे लोगों को वास्तविक कारणों का पता ही नहीं था। तलाक के बाद आरजे महवश के साथ उनका नाम जोड़कर भी लोगों ने काफी आलोचना की। इसी को लेकर चहल ने कहा, तलाक के बाद मुझे धोखेबाज कहा गया जबकि मैंने जिंदगी में कभी किसी को धोखा नहीं दिया है। मैं बेहद वफादार इंसान हूं, मुझे अपने लोगों का पूरा ध्यान है। उन्होंने साथ ही कहा, मुझे सबसे ज़्यादा दुख इस बात से होता है कि लोग परी बात जाने बिना ही अपनी मन से कहानी बना देते हैं। मुझे यही बात परेशान करती है कि आप लोगों को पता भी नहीं है कि क्या हुआ है और फिर भी आप मुझे दोष दे रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं किसी के साथ देखा गया हूं केवल इसलिए कोई भी रिश्ता बना दिया जाये ये सही नहीं है। जब भी कोई इस प्रकार की बातें लिखता है तो दस और लोग आकर आपको ट्रोल करते हैं। उन्हें हर समय मसाला मिलना चाहिए। मैं अपनी सच्चाई जानता हूं और मेरे करीबी के लोग भी मेरे बारे में सब कुछ जानते हैं, इसलिए मुझे कोई परेशानी नहीं है। मैं चार-पांच महीने तक अवसाद में रहा। मेरे मन में तब अजीब ख्याल आते थे क्योंकि मेरा दिमाग पूरी तरह से बंद हो गय था।
