रायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को 12वें राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में मिला सम्मान
Spread the loveरायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को...
Spread the loveरायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को...
Spread the loveकोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद...
Spread the loveडॉ. रमन सिंह – सादगी से...
जशपुर(माधवएक्सप्रेस)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सुबह भूकंप के हल्के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब 7 बजकर 31 मिनट पर महसूस किए गए झटकों से घरों में रखे बर्तन खनक उठे और दरवाजे-खिड़कियों में हलचल देखी गई। झटकों की अवधि लगभग 4 से 5 सेकंड की रही। भूकंप का अहसास होते ही बड़ी संख्या में लोग सतर्कता बरतते हुए अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में अब तक किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भूकंप के बाद क्षेत्र में हलचल तो रही, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई। कई लोग एहतियातन थोड़ी देर तक खुले स्थानों पर ही ठहरे रहे। प्रशासन की ओर से भूकंप की तीव्रता या केंद्र को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बावजूद इसके, स्थानीय निवासी सतर्क हैं और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
