एसईपीसी लिमिटेड के एमडी ने बर्नपुर में सेल-आईआईएससीओ स्टील प्लांट के साथ ₹८५४.५७ करोड़ के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर; कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹१०,००० करोड़ के पार
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
Spread the loveनई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026: सोनी...
मालेगांव ब्लास्ट में कोर्ट ने फैसले पर महाराष्ट्र सीएम ने दी प्रतिक्रिया
मुंबई,(माधवएक्सप्रेस)। महाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट में एनआईए कोर्ट ने गुरुवार को सबूतों के अभाव में सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। फैसले के बाद महाराष्ट्र के सीएम देंवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- आतंकवाद भगवा न कभी था, न है, न कभी रहेगा। वहीं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- सत्य कभी असफल नहीं होता। 17 सालों की लंबी लड़ाई के बाद एक विशेष अदालत ने मालेगांव विस्फोटों के सात कथित आरोपियों को बरी कर दिया। यह सच है कि न्याय में देरी हुई, लेकिन यह एक बार फिर साबित हो गया है कि सत्य कभी पराजित नहीं होता। उन्होंने लिखा- मालेगांव विस्फोट मामले में झूठे आरोपों में जेल में बंद लोगों को शिवसेना ने शुरू से ही समर्थन दिया था, क्योंकि शिवसेना को कभी संदेह नहीं हुआ कि उसका पक्ष न्याय के पक्ष में है। कर्नल पुरोहित, साध्वी प्रज्ञा और सात अन्य को इस आरोप के कारण मानसिक और शारीरिक यातना झेलनी पड़ी। एक हिंदू कभी भी राष्ट्र-विरोधी कृत्य नहीं कर सकता। षड्यंत्रकारी कांग्रेसी नेताओं ने हिंदू आतंकवाद शब्द गढ़ा। अब उनके पास इसका क्या जवाब है? डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने लिखा कि आज एक काला युग समाप्त हो गया है। हिंदुओं पर लगा कलंक मिट गया। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं! जय हिंद, जय महाराष्ट्र। बता दें 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में रमजान के पवित्र महीने में विस्फोट हुआ था। इस धमाके में छह लोगों की जान चली गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। एक दशक तक चले मुकदमे में अभियोजन पक्ष ने 323 गवाहों से पूछताछ की, जिनमें से 34 अपने बयान से पलट गए। इसी आधार पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया और सभी आरोपियों को बरी कर दिया।
