मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय गुरुजी कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love00 भारत दुनिया का सबसे बड़ा...
Spread the loveरायपुर–मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में...
मुंबई (माधवएक्सप्रेस)। बालीवुड एक्ट्रेस एवं फैशन आइकन मौनी रॉय एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मौनी इस बार टॉलीवुड डेब्यू की वजह से चर्चाओं में है। खबर है कि मौनी जल्द ही साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी के साथ एक हाई-एनर्जी डांस नंबर में नजर आने वाली हैं, जो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘विश्वंभरा’ का हिस्सा है। फिल्म के सेट से मौनी की एक झलक हाल ही में सोशल मीडिया पर लीक हो गई, जिसने उनके फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इस वायरल तस्वीर में मौनी एक चमकदार ड्रेस में नजर आ रही हैं और उनका लुक इस खास गाने के भव्य स्तर की झलक देता है। बताया जा रहा है कि इस गाने को इंडस्ट्री के एक टॉप कोरियोग्राफर डायरेक्ट कर रहे हैं। चिरंजीवी और मौनी की जोड़ी पहले से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यह गाना न सिर्फ फिल्म का एक बड़ा आकर्षण होगा, बल्कि मौनी के साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने का भी भव्य मंच साबित होगा। हालांकि फिल्म की टीम ने मौनी के लुक को रिवील न करने की कोशिश की थी, लेकिन लीक हुई तस्वीर ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। ‘विश्वंभरा’ को एक बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है, और इसमें चिरंजीवी के साथ मौनी की मौजूदगी फिल्म की स्टार पावर को और बढ़ा रही है। काम के मोर्चे पर भी मौनी रॉय लगातार नए प्रोजेक्ट्स से फैंस को चौंका रही हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘द भूतनी’ जैसी फिल्मों में अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने के बाद वह अब फारुक कबीर के निर्देशन में बनी वेब सीरीज़ ‘सलाकार’ के जरिए डिजिटल स्पेस में वापसी करने जा रही हैं। यह सीरीज़ एक स्टाइलिश स्पाई थ्रिलर होगी।
