ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 बार-बार जनता से ठुकरायी जा...
Spread the love00 अंतागढ़ के लामकन्हार में सुनी...
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर पौधे रोपे
उज्जैन। (माधवएक्सप्रेस)भारत विकास परिषद मुख्य शाखा उज्जैन द्वारा कावड़ यात्रियों की सेवा, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा अध्यक्ष संदीप पांडेय ने बताया कि रविवार को होटल विक्रमादित्य के पास नानाखेड़ा में हाइवे 27 पर भारत विकास परिषद द्वारा कावड़ यात्रियों की सेवा की गई। इसमें कावड़ियों को फलाहारी खिचड़ी एवं केले, बिस्कुट का वितरण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में दवाइयों का वितरण किया गया एवं हेल्थ चेकअप भारत विकास परिषद के डाक्टरों ने किया। पश्चात सभी सदस्यों ने मिलकर 51 पौधे रोपे व उन्हें बड़ा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डा. आरएस दानगढ़, डा. दिनकर सप्रे, डा. नागवंशी व अन्य डाक्टर स्वास्थ्य शिविर में सम्मिलित हुए। शाखा के सदस्यों ने उक्त तीनों गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रवीण खंडेलवाल, राजा मजादिया, रविंद्र शाह, कल्पेश कुचेरिया, घनश्याम गर्ग, सारिका गर्ग, आरती त्रिपाठी, राहुल मिश्रा, शैलेश नाटनी, एसके सिंह, बालकृष्ण मजादिया, राहुल भटनागर, राकेश भार्गव, विकास खंडेलवाल आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
